फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   What made Health Minister Nishant Kumar lose his temper Inauguration of new facilities at PMCH turns chaotic

PMCH Patna: किस बात पर बिफर पड़े स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार? पीएमसीएच में नई सुविधाओं का उद्घाटन हंगामेदार

Tue, 23 Jun 2026 09:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jun 2026 09:22 PM IST
सार

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नए रेडियोलॉजी विभाग के उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली से नाराज हो गए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति, प्रिंसिपल का फोन नहीं उठना और मरीजों की शिकायतों के बाद मंत्री ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
What made Health Minister Nishant Kumar lose his temper Inauguration of new facilities at PMCH turns chaotic
PMCH पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का फूटा गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को गहरी नाराजगी जताई। रेडियोलॉजी विभाग के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रिंसिपल गायब थे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




समीक्षा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पीएमसीएच में समीक्षा बैठक की थी। इसमें कुछ जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने मौके पर ही अस्पताल के प्रिंसिपल से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। अधिकारियों की अनुपस्थिति और संवादहीनता को गंभीर मामला बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जवाबदेही तय करने के लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


मरीजों और परिजनों ने सुनाईं समस्याएं
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। इस दौरान लोगों ने दवाइयों की अनुपलब्धता, इलाज में हो रही परेशानियों तथा कथित तौर पर पैसे मांगे जाने जैसी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। मरीजों और परिजनों ने अस्पताल की दैनिक व्यवस्थाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर सख्त चेतावनी
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पीएमसीएच में शुरू हुई नई रेडियोलॉजी सुविधाएं
बता दें कि मंगलवार से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नवनिर्मित अस्पताल भवन टॉवर-3 में स्थापित नए रेडियोलॉजी विभाग का शुभारंभ किया गया। यहां मरीजों को अब एक ही स्थान पर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।


यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बड़ा बदलाव; अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा LMV लाइसेंस

उद्घाटन के दौरान सामने आईं कई कमियां
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार नए रेडियोलॉजी विभाग का उद्घाटन करने पहुंचे थे, लेकिन निरीक्षण और समीक्षा के दौरान उन्हें अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई कमियां दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed