फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Ultrasound, CT scan, and X-ray facilities now available under one roof at PMCH; Minister Nishant Kumar.

Bihar: अब PMCH एक ही छत के नीचे अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्स-रे की सुविधा; मंत्री निशांत ने किया शुभारंभ

Tue, 23 Jun 2026 07:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jun 2026 07:39 PM IST
सार

Bihar Health News: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शिशु रोग विभाग, एनआईसीयू, पीआईसीयू, कैथ लैब और कोरोनरी केयर यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar: Ultrasound, CT scan, and X-ray facilities now available under one roof at PMCH; Minister Nishant Kumar.
पीएमसीएच में मरीजों का हाल जानते निशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित अस्पताल भवन टॉवर-3 में स्थापित नए रेडियोलॉजी विभाग का शुभारंभ किया। यहां मरीजों को अब एक ही स्थान पर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन की सराहना की।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में नियमित कक्षाओं के संचालन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को शीघ्र चालू करने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से ओपीडी में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की।

विज्ञापन

अवैध वसूली पर रोक लगाने का आदेश
मंत्री ने अस्पतालों में स्वच्छता, बेडशीट के नियमित बदलाव, मरीजों को पौष्टिक भोजन, आईसीयू की साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा कर्मियों के संवेदनशील व्यवहार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही ट्रॉली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर रोक लगाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बड़ा बदलाव; अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा LMV लाइसेंस
कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश
इस दौरान उन्होंने पीएमसीएच में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में स्पाइन-नर्व स्पेशियलिटी यूनिट, 5400 बेड क्षमता वाले नए अस्पताल भवन, अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, पूर्णतः स्वचालित प्रयोगशाला और डिजिटल बेड डिस्प्ले सिस्टम विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही अस्पताल परिसर में सक्रिय बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया। बैठक में पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की अनुपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और इसे गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताते हुए आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed