फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Husband threw wife and three young children into the canal mother survived children died

मायके छोड़ने के बहाने निकला पति, फिर नहर में फेंक दी पत्नी और तीन मासूम संतानें; मां बची, बच्चों की मौत

Tue, 23 Jun 2026 08:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 08:47 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन दुधमुंहे बच्चों को नहर में फेंक दिया। पत्नी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आई, लेकिन तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Husband threw wife and three young children into the canal mother survived children died
पत्नी व तीन दुधमुंहे बच्चों को नहर में फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी राजमिस्त्री रामबाबू यादव ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी ललिता देवी (35) और तीन दुधमुंहे बच्चों को लोहियरिया चौक स्थित नहर में फेंक दिया। इस घटना में ललिता देवी किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आईं, जबकि तीनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मायके छोड़ने का झांसा देकर घर से निकला
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रामबाबू यादव ने पत्नी से कहा कि वह उसे मायके छोड़ने जा रहा है। इसके बाद वह बाइक से पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर मझौलिया थाना क्षेत्र के बिरवा गांव के लिए निकला। रास्ते में लोहियरिया नहर के पास उसने पहले बच्चों और फिर पत्नी को नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन


नहर से निकलकर मायके पहुंची महिला
ललिता देवी किसी तरह नहर से बाहर निकलकर अपने मायके बारवा-बिरवा गांव पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। छवरहिया गांव के समीप नहर में तैरते हुए तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन दुधमुंहे बच्चों को नहर में फेंक दिया।चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


यह भी पढ़ें: Bihar News: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बड़ा बदलाव; अब बिना ट्रेनिंग सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा LMV लाइसेंस

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed