{"_id":"6a3ab02b0e8cf4fa190eb81a","slug":"motilal-yadav-wife-alleges-tej-pratap-yadav-family-claims-is-in-danger-patna-bihar-police-bihar-news-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : तेज प्रताप यादव के पीए की पत्नी ने लगाया आरोप; मेरे पति को फंसाया जा रहा है, हमारी जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : तेज प्रताप यादव के पीए की पत्नी ने लगाया आरोप; मेरे पति को फंसाया जा रहा है, हमारी जान को खतरा
Tue, 23 Jun 2026 09:41 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:41 PM IST
सार
Bihar : तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप है। उनके पीए के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने आदमी को उनके घर पर भेजा जिन्होंने धमकी देते हुए उनके परिवार के सभी मोबाइल छीन लिए। मोतीलाल अब तक लापता हैं।
विज्ञापन
मोतीलाल की पत्नी प्रीति और ससुर भूषण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव के निजी सहायक मोतीलाल यादव पर चोरी का आरोप लगाया है। अब मोतीलाल यादव की पत्नी प्रीति यादव ने सामने आकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति मोतीलाल यादव को एक गहरी साज़िश के तहत फंसाया जा रहा है और उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है।
विज्ञापन
दो दिनों से बंद है मोतीलाल यादव का मोबाइल
अमर उजाला से बात करते हुए प्रीति यादव ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही बहुत परेशान थे, क्योंकि मेरे पति का फोन दो दिनों से लगातार बंद आ रहा था। हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। घबराहट में मैंने खुद तेज प्रताप यादव भैया को फोन किया और पूछा कि आखिर चल क्या रहा है? तब उन्होंने मुझे बताया कि मोतीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रीति यादव ने आगे बताया कि तेज प्रताप ने उनसे फोन पर यह भी कहा कि इस वक्त हजारों लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं और उन्हें इस मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर लगाया चोरी का आरोप, दीवार फांदकर भागा मोतीलाल; थाने में दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
देर रात घर में घुसे तेज प्रताप यादव के लोग
पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात के करीब 10 बजे कुछ लोग अचानक उनके घर में घुस आए। प्रीति यादव ने बताया कि वे लोग जबरन हमारे घर में दाखिल हुए। उन्होंने हमें प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जांच से जुड़े कुछ दस्तावेज दिखाए और चल रही सीबीआई जांच को लेकर हमसे तीखे सवाल-जवाब करने लगे। उस वक्त हमारा पूरा परिवार बुरी तरह डरा हुआ था। वेलोग किसी कागजात के बारे में पूछ रहे थे। परिवार के लोगों ने कहा कि उनलोगों के पास कोई कागजात नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : भोजपुर के SDPO और SHO समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज, मां ने दिया था आवेदन
परिवार के 6 मोबाइल फोन ले भागे तेज प्रताप यादव के लोग
घर में घुसे लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रीति ने कहा कि पूछताछ के बाद उनके परिवार के सभी सदस्यों के फोन छीन लिए गए। उन्होंने बताया कि वे मेरे, मेरी मां, पिता और बहनों के फोन मिलाकर कुल छह मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। वह मोबाइल अब तक उन्हें नहीं मिला है। फिर उन्होंने रात के 2 बजे अगमकुआँ थाना में इस घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराया है। मोतीलाल यादव की पत्नी प्रीति यादव ने सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे अपने पति की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंता हो रही है। उनकी जान खतरे में है और उन्हें तुरंत सुरक्षा की जरूरत है। मैं सरकार से मांग करती हूं कि हमारे पूरे परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।