{"_id":"6ad657594fdbf8df7f0d4554","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-sisters-house-during-durga-puja-was-murdered-patna-news-c-1-1-noi1565-4853185-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भोजपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भोजपुर में दुर्गा पूजा के दौरान बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Tue, 20 Oct 2026 08:51 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:51 AM IST
सार
भोजपुर जिले के आरा स्थित इब्राहिमनगर में दुर्गा पूजा के अवसर पर बहन के घर आए 22 वर्षीय अभिषेक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा के दौरान अपनी छोटी बहन के घर आए 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान गुंडी गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा में बहन के घर आया था अभिषेक
भोजपुर। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर का बताया जा रहा है, जहां अपराधियों ने गोली मारकर 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी राजल राय के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक दुर्गा पूजा के अवसर पर अपनी छोटी बहन के घर इब्राहिमनगर आया हुआ था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस परिवार को त्योहार के दौरान खुशियों की उम्मीद थी, वहां मातम पसर गया।
विज्ञापन
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अपराधियों ने किन परिस्थितियों में वारदात को अंजाम दिया और इस घटना में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
एफएसएल टीम ने शुरू की जांच, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।