{"_id":"5911ba5a4f1c1b3b548529a5","slug":"women-in-jammu-alleges-police-for-sexual-harassment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K पुलिस पर महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल और मिर्ची डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K पुलिस पर महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल और मिर्ची डालने का आरोप
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Tue, 09 May 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर महिला से अमानवीय व्यवहार का आरोप
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के केस में पकड़ी गई एक महिला ने पुलिस पर अमानवीय यातनाएं देने, प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने और बियर की बोतल मारने जैसे गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। बकौल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट में कहीं भी साबित नहीं होता कि महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ है।
यह पूरा घटनाक्रम कानाचक पुलिस का है। करीब दो हफ्ते पहले कानाचक पुलिस ने पंजाब की रहने वाली एक महिला को चोरी के आरोप में पकड़ा था। चार दिन पहले पुलिस महिला को रिमांड के लिए नायब तहसीलदार के पास लेकर गई। 3 मई को एक सामाजिक कार्यकर्ता और कुछ वकीलों ने सिटी जज के पास शिकायत दर्ज कराई कि महिला के साथ यह सब हुआ है।
3 मई को ही कोर्ट की तरफ से वूमेन सेल को कहा गया कि इस मामले की जांच कराए। मेडिकल बोर्ड बनवाकर महिला का चेकअप कराएं। 4 मई को महिला का जीएमसी में मेडिकल कराया। जीएमसी में एचओडी फोरेंसिंक डा. संध्या अरोड़ा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाया गया। दो अन्य डाक्टरों में सर्जन अनीता देवी और स्त्री विशेषज्ञ डा रूबीना मिर्जा शामिल हैं।

आरोप बेबुनियाद, लेकिन जांच जारी: SSP
रेप
- फोटो : DEMO Pics
एसएसपी रूरल, अरुण कुमार का कहना है कि कोर्ट के कहने पर मेडिकल कराया गया। मेडिकल की रिपोर्ट साफ कहती है कि महिला के साथ किसी तरह की प्रताड़ना नहीं हुई। मामला कोर्ट के पास है और इसकी जांच जारी है।
महिला वकील ने कहा, कोई मेडिकल नहीं करवाया गया
दूसरी ओर महिला के वकील अरविंद बंदराल का कहना है कि महिला का कोई मेडिकल नहीं कराया गया। महिला को पुलिस कभी कहीं तो कभी कहीं ले जाती रही। 6 मई को महिला की जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार को महिला को चोरी के मामले में जमानत मिल गई। साथ ही एसएचओ कानाचक के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
गांधीनगर अस्पताल में क्या हुआ
इसी मामले में फरियादी महिला गत शनिवार को गांधीनगर अस्पताल में अपना उपचार करवाने के लिए पहुंची थी। यहां उसका वार्ड एक में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार पीड़ित की स्त्री विशेषज्ञ और सर्जन ने चिकित्सा जांच की है। उनके पास पुलिस की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। पीड़ित के बयान पर उसका एमएलसी बनाया गया है।
सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा मुद्दा
महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालकर बीयर की बोतल से हमले का कांड दिनभर सोशल मीडिया फेसबुक पर छाया रहा। लोगों ने इस मुद्दे की दिल्ली के निर्भया कांड से भी तुलना की।