फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Women deliver baby in ambulance due to traffic jam on jammu srinagar highway near Ramban

जाम में गूंजी किलकारियां: रामबन में जाम में फंसी एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों सुरक्षित

Sun, 25 Sep 2022 12:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 PM IST
सार

एंबुलेंस करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रही। इस बीच गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वरिष्ठ डॉक्टरों के संपर्क में रहे मेडिकल सपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में ही सामन्य प्रसव करवाया।

विज्ञापन
Women deliver baby in ambulance due to traffic jam on jammu srinagar highway near Ramban
Ramban - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहाड में जाम में फंसे रहने के दौरान उपमंडल गूल के पीएचसी संगलदान से जिला अस्पताल रेफर की गई एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि धाडम निवासी मोहम्मद यूसुफ की पत्नी शाहीना बेगम (22) ने सपोर्ट स्टाफ की मदद से एंबुलेंस में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि मेहाड और कैफेटेरिया मोड़ रामबन के बीच पत्थर गिरने से राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था, जिसके कारण वाहनों रुक गए थे। मेहाड के दोनों ओर जाम लगा हुआ था। नवजात के पिता मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि जब एंबुलेंस करूल में हाईवे पर पहुंची तो वहां भारी जाम था। लेकिन, सेना ने मेहाड तक जाम खुलवाया और एंबुलेंस को रास्ता दिया। लेकिन, एक पहाड़ी से लुढ़कते पत्थरों के कारण एंबुलेंस मेहाड के पास जाम में फंस गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू के मेयर-डिप्टी मेयर ने की इस्तीफे की घोषणा, जानें कब सौंपेंगे त्यागपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Women deliver baby in ambulance due to traffic jam on jammu srinagar highway near Ramban
Jammu Srinagar Highway - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे तक फंसे रहे जाम में

उन्होंने कहा कि वे करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस बीच उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वरिष्ठ डॉक्टरों के संपर्क में रहे मेडिकल सपोर्ट स्टाफ ने एंबुलेंस में ही सामन्य प्रसव करवाया। स्थानीय चिकित्सा स्वयंसेवकों की रेस्क्यू टीम भी मेहाड पहुंची और बाद में पस्सी के बीच पुलिस चिकित्सा कर्मचारी, सेना और नागरिक स्वयंसेवकों ने उनकी पत्नी और नवजात को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर और स्वस्थ है।


ये भी पढ़ें- पुलवामा में बिहार के दो श्रमिकों को दहशतगर्दों ने मारी गोली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed