{"_id":"632ef0326a1146674e04a8c0","slug":"mayor-deputy-mayor-will-change-in-jammu-churning-between-councilors-and-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Municipal Corporation: जम्मू के मेयर-डिप्टी मेयर ने की इस्तीफे की घोषणा, सोमवार को सौपेंगे त्यागपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Municipal Corporation: जम्मू के मेयर-डिप्टी मेयर ने की इस्तीफे की घोषणा, सोमवार को सौपेंगे त्यागपत्र
Sat, 24 Sep 2022 05:26 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 05:26 PM IST
सार
जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर बदल सकते हैं। इसको लेकर अमर सिंह क्लब में बीजेपी पार्षदों और नेताओं के बीच कई घंटे से मंथन चल रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बदलाव के लेकर संकेत दिए है।
विज्ञापन
चंद्रमोहन गुप्ता और पूर्णिमा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कठुआ और उधमपुर नगर निकाय में उठापटक के बीच जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर ने इस्तीफ की घोषणा कर दी है। इसको लेकर अमर सिंह क्लब में बीजेपी पार्षदों और नेताओं के बीच कई घंटे से मंथन चल रहा था। इस बदलाव को विधानसभा चुनाव के सुगबुगाहट के बीच बड़ा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर ने पार्टी में अपनी भूमिका निभाने की बात की है। इसलिए बदलाव किया गया है। फिलहाल जम्मू नगर निगम में मेयर पद पर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पद पर पूर्णिमा शर्मा काबिज हैं।
विज्ञापन
इस्तीफे की घोषणा के बाद मेयर चंद्रमोहन ने कहा कि संगठन ने उन्हें आम कार्यकर्ता ने इस पद तक पहुंचाया। अब वह चाहते हैं संगठन के लिए पूर्ण तरीके से कार्य किया जाए। सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों से भाजपा पार्षदों और मेयर के बीच तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
एक साल कार्यकाल बाकी
जम्मू नगर निगम के चुनाव अक्तूबर 2018 में हुए थे। नवंबर में मेयर और डिप्टी मेयर की ताजपोशी हुई थी। शहर के कुल 75 वार्डों में से भाजपा को 43 सीटें मिली थी। इसके अलावा कांग्रेस को 14 सीटें पर ही संतोष करना पड़ा था। 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीते थे।