फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: काजीगुंड और कोकरनाग में दो साल बाद बीता सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
weather news
-जम्मू में छह साल बाद भीषण गर्मी, श्रीनगर में भी पारे ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा
विज्ञापन

-मैदानों से पहाड़ों तक गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू, श्रीनगर। जून की गर्मी चरम पर है। आसमान से अंगारे बरसने लगे हैं। जम्मू में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन पारा 44 डिग्री के पार रहा। यहां छह साल बाद भीषण गर्मी पड़ी है। कश्मीर के कोकरनाग और काजीगुंड में दो-दो साल बाद सबसे गर्म दिन बीता। राजधानी श्रीनगर में भी पारे ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मंगलवार को जम्मू में सूर्य की पहली किरण के साथ ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। सुबह दस बजे ही तपिश को झेलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर तक हालात बेकाबू होते दिख रहे थे। तेज गर्मी के कारण सड़कों पर कई जगह लुक पिघल रही है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 44.4 और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले 10 जून 2019 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। यहां आलटाइम पारा 12 जून 1953 को 47.2 डिग्री था। गर्म हवाओं से मैदानों के साथ पहाड़ तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, अगले दो दिन 12 जून तक राहत नहीं मिलेगी। लू के साथ गर्म हवाएं जारी रहेंगी। 13 व 14 जून को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कश्मीर संभाग में गर्म हवाओं के बीच 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

कोकरनाग के पारे में 6 व काजीगुंड में 7.3 डिग्री का उछाल
कोकरनाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री रहा। 23 जून 2023 को पारा 33.3 डिग्री था। काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री रहा। जबकि 22 जून 2023 को 34.6 डिग्री दर्ज किया गया था। श्रीनगर में भी तपिश बरकरार है। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.5 डिग्री चढ़कर 33.5 और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 18 जून को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री था। पहलगाम में अधिकतम तापमान 29.2, गुलमर्ग में 23.0, बनिहाल में 33.6, बटोत में 33.3, कटड़ा में 40.6 और भद्रवाह में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed