{"_id":"6ab592edd268bcf08e0ff31e","slug":"damaged-car-found-in-garud-nala-under-suspicious-circumstances-samba-news-c-392-1-bnj1001-100660-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गरोड़ नाले में संदिग्ध हालात में मिली क्षतिग्रस्त कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गरोड़ नाले में संदिग्ध हालात में मिली क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
पंडोरियां-मखनपुर चाडकां के बीच का मामला, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। थाना क्षेत्र के पंडोरियां और मखनपुर चाडकां गांव के बीच बहने वाले गरोड़ नाले के पास वीरवार सुबह एक क्षतिग्रस्त कार संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस हालत में बरामद हुई। कार की पहचान जेके 02 सीई 5340 नंबर की स्विफ्ट डिजायर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वीरवार सुबह स्थानीय किसान अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गरोड़ नाले के पास एक क्षतिग्रस्त कार को लावारिस हालत में पड़ा देखा। कार की स्थिति संदिग्ध होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त होकर यहां पहुंची। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि उक्त वाहन का संबंध कथित नशा तस्करों से हो सकता है। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस वाहन के मालिक और उसके इस्तेमाल से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।