{"_id":"665a62d4a6d5c50c6a0198b4","slug":"water-supply-affected-in-panchayat-samba-news-c-269-1-jou1001-100920-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायत ढोकखालसा में 20 दिन से नहीं पहुंची पीने के पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायत ढोकखालसा में 20 दिन से नहीं पहुंची पीने के पानी की सप्लाई
Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
गांव ढोकखालसा के पास से अखनूर कलीठ मुख्य मार्ग बंद करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां की पंचायत ढोकखालसा में पिछले 20 दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आई है। लोगों को पानी के संबंधी जरूरतों को पानी खरीद कर पूरी करनी पड़ रही हैं। पंचायत निवासी राजू शर्मा, तुलसी दास, रमण शर्मा ने बताया कि अगर पानी नहीं आया तो गांव ढोकखालसा के पास से अखनूर कलीठ मुख्य मार्ग बंद कर देंगे।
गांव की महिलाएं शुक्रवार को ही रोड जाम करने के लिए तैयार थी। लोगों ने मना कर दिया कि गर्मी के मौसम में रोड पर आने जाने वाले किसी को परेशानी नहीं होनी चहिए। लोगों ने बताया कि इस बार सर्दियों में भी हमें पानी की बहुत किल्लत रही, लेकिन हम लोग सर्दियों में चुप रहे लेकिन अब तो भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्मी में पानी की अधिक जरूरत होती है। लोगों ने बताया कि हम लोग कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक बात कर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग की तरफ से पंचायत में पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। वहीं, वार्ड की महिला आशा रानी बबली देवी और सुमन भगत ने बताया कि पानी से संबंधी घर के ज्यादातर कामकाज हम महिलाओं को ही करने पड़ते हैं। पंचायत की पानी की सप्लाई पिछले 20 दिन से लगातार बंद है। इसके चलते महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस विषय में जलशक्ति विभाग के लोगों का कहना है कि बिजली ही नहीं आ रही है, बिजली लो वोल्टेज के चलते पंप काम नहीं कर रहे हैं, जिससे हम लोग सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं।