{"_id":"630e708fb6798633495d4be5","slug":"vollybal-match-akhnoor-news-jmu267013943","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर लायन टीम ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर लायन टीम ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। शहीद डिप्टी एसपी गुलबदन सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल खौड़ में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बॉर्डर लियॉन (सेना) की टीम तथा दोमाना की टीम के बीच खेला गया। इसे बॉर्डर लयॉन (सेना) की टीम ने जीत लिया।
मुकाबले में सेना की टीम तथा दोमाना की टीम के बीच चार सेट खेले गए। इनमें से तीन सेट सेना की टीम ने 25-20, 25-22 तथा 25-22 से जीत लिए। दोमाना की टीम ने एक सेट 16-25 से जीता। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को ट्राफी तथा नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ, चेयरमैन नगरपालिका खौड़ डिप्टी राम तथा नवनियुक्त थाना प्रभारी खौड़ आरएस राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पलांवाला वालीबॉल क्लब के कोच मास्टर पूरण सिंह, पार्षद दीपक सिंह, सुभाष सिंह, केवल सिंह, कमल शर्मा, रोमी खजुरिया, अमित शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन रजत सिंह बिल्ला की देखरेख में किया गया।