फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   traffic jam, old city, festivals

Jammu News: वन वे रूट की अनदेखी और बेतरतीब पार्किंग से बढ़ी जाम की समस्या

विज्ञापन
traffic jam, old city, festivals
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। त्योहारी सीजन के बीच पुराने शहर के अधिकांश मार्ग जाम से पैक हैं। सुबह नौ से रात नौ बजे तक संकरे मार्गों पर हालात बदतर हो रहे हैं। शहर की अधिकतर सड़कों पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग परेशानी अधिक बढ़ा रही है। चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इससे लोगों में तनाव भी हावी हो रहा है। दीपावली तक शहरवासियों को जाम से छुटकारा मिलने की उम्मीद कम ही है, क्योंकि जिम्मेदार नियमों का पालन करवाने में गंभीर नहीं दिख रहे।

हालात ऐसे हैं कि पुराने शहर के रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, पुरानी मंडी, राज तिलक रोड, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा, चौक चबूतरा, मोती बाजार, परेड, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार, लखदात्ता बाजार के अलावा शहर के बाहर गांधीनगर, शास्त्री नगर, तालाब तिल्लो, जानीपुर आदि इलाकों में जाम विकराल रूप धारण कर चुका है। खासतौर पर पुराने शहर में जाम के बीच पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। इसका एक कारण वन वे व्यवस्था की अनदेखी है। दोनो तरफ वाहनों आने के कारण समस्या बढ़ चुकी है। परेड व जैन बाजार से पुरानी मंडी, पंजतीर्थी से चौक चबूतरा, पुरानी मंडी से सिटी चौक की तरफ वन वे के बजाय दोनों ओर से आवाजाही हो रही है। इन रूटों पर बैरिकेट भी हैं, मगर ट्रैफिक और पुलिस कर्मी अधिकांश समय नदारद रहते हैं, जिससे गलत दिशा से आ रहे वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। इसी तरह पुराने शहर के अधिकांश बाजारों में बेतरतीब वाहन खड़े हैं। कई संकरे मार्गों पर चार पहिया वाहन पार्क रहने से बाइक तक निकलने की जगह नहीं बच पा रही। यही हाल बाहरी रूटों का है।
विज्ञापन

शहर में नो पार्किंग जोन से वाहनों को हटाया जाएगा। इसके साथ चालान प्रक्रिया तेज की जाएगी। बेतरतीब वाहन पार्क करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
-फैजल कुरैशी, एसएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed