{"_id":"66c24586dbfb0c0555004874","slug":"three-people-traveling-in-a-car-died-in-a-road-accident-in-reasi-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: रियासी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत; एक बच्चे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: रियासी में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत; एक बच्चे की हालत गंभीर
Mon, 19 Aug 2024 12:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:33 AM IST
सार
चसाना तहसील के चमेलू मोड डंडा कोट में रविवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो शिक्षकों व एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। जबकि अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चसाना तहसील के चमेलू मोड डंडा कोट में रविवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में कार सवार दो शिक्षकों व एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। जबकि अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू भेज दिया गया है। दोनों शिक्षक रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, एक ऑल्टो कार (जेके 20 बी 1024) दोपहर करीब तीन बजे चमेलू मोड डंडा कोट में एक गहरी खाई में गिर गई। कार में दो शिक्षक दो बच्चों के साथ सवार थे। दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी को खाई से निकाला। घायल बच्चों के एंबुलेंस पीएचसी चसाना लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हमासन के रहने वाले गुलाम मोहम्मद और मोहम्मद अमीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुलाम मोहम्मद के बेटे की हालत गंभीर
हादसे में मारे गए गुलाम मोहम्मद के दोनों बच्चे सज्जाद गुलाम और सुमाइरा गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। सुमाइरा की रास्ते में मौत हो गई। जबकि सज्जाद की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। दोनों शिक्षकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौंप दिए गए।
विज्ञापन