फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   This is a new India, if the enemy dares to show his strength, he will enter your house and kill you: Eknath Shinde

यह नया भारत है, दुश्मन ने आंख दिखाई तो घर में घुसकर मारेगा: एकनाथ शिंदे

विज्ञापन
This is a new India, if the enemy dares to show his strength, he will enter your house and kill you: Eknath Shinde
विजयपुर।महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एम्स में संशोधित करते
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार शाम अपनी टीम के साथ एम्स विजयपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का दौरा किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह पहले वाला भारत नहीं है। नया भारत है, दुश्मन ने आंख दिखाई तो घुसकर मारेगा। शिंदे ने एम्स में रक्तदान शिविर का जायजा लिया और एक एंबुलेंस भेंट की।
विज्ञापन

इससे पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी टीम का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। एम्स में लगे रक्तदान शिविर में लगभग 12 सौ से ऊपर लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लगभग सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे।
विज्ञापन

एम्स विजयपुर के निदेशक शक्ति गुप्ता और नर्सिंग अधिकारियों छात्रों और अन्य कर्मचारियों के अलावा अन्य सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को लेकर नियमित रूप से रक्तदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन किया गया। वहीं नियमित स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह पुराना भारत नहीं है, यह नया भारत है। अगर दुश्मन इस भारत पर कोई आंख उठाता है तो उसके घर में घुसकर मारेगा। और ऐसा ऑपरेशन सिंदूर में किया भी गया है।

विजयपुर।महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एम्स में संशोधित करते

विजयपुर।महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एम्स में संशोधित करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed