फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The joy of reconciliation in Lok Adalat, more than 81 thousand cases resolved

Jammu News: लोक अदालत में सुलह की खुशियां, 81 हजार से ज्यादा मामले हल

विज्ञापन
The joy of reconciliation in Lok Adalat, more than 81 thousand cases resolved
लाभार्थी को चेक देतीं न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा व अन्य   स्रोत -  सूचना विभाग
जम्मू। जिला न्यायालय जम्मू में शनिवार को आयोजित दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में 84,000 से ज्यादा मामलों की सुनवाई की गई। इनमें 81,000 से अधिक मामलों का मौके पर ही निपटारा हो गया। इस दौरान अलग-अलग तरह के मामलों में करीब 10 करोड़ रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा ने लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए इसे त्वरित और सुलभ न्याय का सशक्त माध्यम बताया। लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईपी बोरने की अध्यक्षता और सचिव स्मृति शर्मा की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत के तहत गठित 28 बेंचों ने सिविल, बैंक ऋण वसूली, आपराधिक समझौता योग्य, मोटर दुर्घटना मुआवजा, वैवाहिक विवाद, राजस्व, बिजली बिल, ट्रैफिक चालान सहित कई मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर दुर्घटना मुआवजा मामलों में राजीव कुमार को 22.09 लाख रुपये का तो स्वर्णा देवी को 15.20 लाख और मोहम्मद सुल्तान को 20 लाख रुपये मिले। न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा ने मोटर दुर्घटना से जुड़े मामलों में मुआवजा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को खुद चेक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed