फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The issue of Shatse Taknak bridge was raised before the Union Minister

Jammu News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया शत्से टकनाक पुल का मुद्दा

विज्ञापन
The issue of Shatse Taknak bridge was raised before the Union Minister
एलएएचडीसी लेह के अध्यक्ष, एडवोकेट ताशी ग्यालसन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिला। केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने शत्से टकनाक पुल का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की पूरक सूची में शत्से में श्योक नदी पर बने डिस्केट-बर्मा पुल को प्राथमिकता दी गई है। यह हिल काउंसिल के लिए भी एक प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने इसे सीआरआईएफ की पूरक सूची में शामिल करने के लिए मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख को निरंतर समर्थन और चालू वित्त वर्ष के लिए सीआरआईएफ के तहत 931 करोड़ के आवंटन के लिए मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपाध्यक्ष त्सेरिंग अंगचुक, पार्षद रिग्ज़िन लुंडुप और त्सेरिंग संदुप भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने मुद्दों के समाधान में आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed