{"_id":"5f0230d18ebc3e4309577739","slug":"the-government-will-start-functioning-in-srinagar-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में आज से सजेगा सरकार का दरबार, प्रशासनिक सचिव जम्मू में भी देंगे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में आज से सजेगा सरकार का दरबार, प्रशासनिक सचिव जम्मू में भी देंगे हाजिरी
Mon, 06 Jul 2020 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Jul 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज से सरकार का दरबार सज जाएगा। एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक के अलावा ज्यादातर प्रशासनिक सचिव भी श्रीनगर से ही कामकाज संभालेंगे। हालांकि, कोरोना काल को देखते हुए प्रशासनिक सचिवों को रोटेशन के आधार पर जम्मू व श्रीनगर दोनों सचिवालय में समय बिताने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कोरोना काल की वजह से ही दरबार को शिफ्ट करने में इस बार दो महीने की देरी हुई है और नए फार्मूले के तहत जम्मू व श्रीनगर दोनों जगहों पर सचिवालय को खुला रखने का फैसला भी लिया गया है। 19 प्रशासनिक विभाग कश्मीर से काम करेंगे और 18 जम्मू से।
विज्ञापन
सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे श्रीनगर सचिवालय में एलजी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा और इसके साथ ही कश्मीर में सरकार का दरबार आधिकारिक रूप से चलने लगेगा। हालांकि, अनौपचारिक रूप से मई से ही श्रीनगर नागरिक सचिवालय में कामकाज शुरू हो गया था।
विज्ञापन