फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   The central team emphasized many changes to improve the system

केंद्रीय टीम ने व्यवस्था में सुधार के लिए कई बदलावों पर दिया जोर

विज्ञापन
The central team emphasized many changes to improve the system
कोरोना के बढ़ते संक्रमण में हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंची टीम। जीएमसी प्रिंसिपल से मिलकर किय? - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। केंद्रीय टीम ने शनिवार को जम्मू का दौरा कर कोविड रोगी चिकित्सा देखभाल का जायजा लिया। दो सदस्यीय टीम ने जीएमसी में चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कोविड चिकित्सा देखभाल को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए। इस बीच जीएमसी और सचिवालय में हुई मैराथन बैठकों में जम्मू संभाग की कोविड चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई बदलाव पर जोर दिया गया। टीम के अन्य सदस्यों ने उधमपुर जिला अस्पताल और वहां के रेड जोन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम रविवार को भी जम्मू में रहेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम में एम्स से डॉ. बिजय हड्डा और डॉ. महेश ने शनिवार सुबह जीएमसी की कोविड लेबोरेटरी सहित अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने जीएमसी की कोविड फैकल्टी के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इसमें अस्पताल प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन की कमी, चिकित्सा स्टाफ के लगातार संक्रमित होने, स्टाफ की कमी आदि मुद्दों को रखा। इसके बाद सचिवालय में सलाहकार आरआर भटनागर और स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू सहित जीएमसी के प्रिंसिपल, अस्पताल के अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय टीम ने बैठक कर कोविड चिकित्सा देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने जोर दिया कि मृत्युदर को कम करने और संक्रमित मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए उचित प्रयास किए जाएं। केंद्रीय टीम के सदस्यों ने सचिवालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों और मंडलायुक्त के साथ भी बैठक की। केंद्रीय टीम का रविवार को शहर के अन्य कोविड अस्पतालों का दौरा करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

---------
जीएमसी में सामान्य मरीज गांधीनगर में शिफ्ट होंगे
जम्मू। केंद्रीय टीम के सुझाव के बाद जीएमसी पर कोविड संक्रमित मरीजों का लोड कम करने के लिए मरीजों को गांधीनगर कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसमें सामान्य स्तर पर आक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को ही गांधीनगर में शिफ्ट किया जाएगा। अभी तक अधिकतर संक्रमित मरीजों को आक्सीजन के लिए जीएमसी में ही भर्ती किया जा रहा था। जीएमसी में आक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए जल्द लिकिबिड आक्सीजन टैंक के लिए निविदा खोली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में जीएमसी के प्रति विश्वास बढ़ाएं : सलाहकार
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर ने सचिवालय में कोविड फैकल्टी, जीएमसी के प्रिंसिपल, अस्पताल के अधीक्षकों के साथ एक अलग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने जोर दिया कि कोविड प्रबंधन से जुड़े लोग जीएमसी के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ाने का काम करें। लोगों में कोविड अस्पतालों के प्रति छवि में सुधार लाने के लिए उचित प्रयास किए जाएं। अस्पतालों में उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था की जाए। कोविड मृत्युदर को कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed