{"_id":"5a4d0a944f1c1b10788b64a6","slug":"terrorist-shot-a-man-in-sopore-one-ogw-arrested-in-baramulla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: सोपोर में आतंकियों ने युवक को मारी गोली, पट्टन में एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सोपोर में आतंकियों ने युवक को मारी गोली, पट्टन में एक ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन इलाके में सुरक्षाबलों ने एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। पकड़े गए शख्स से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पट्टन के जऩगाम ब्रिज के करीब एसओजी पट्टन, 29 आरआर और सीआरपीएफ की 176 बटालियन द्वारा एक नाका लगाया गया था और इस दौरान उन्होंने एक ओजीडब्ल्यू को धर दबोचा जिसके पास से 1 चीनी पिस्तौल, पिस्तौल की 1 मैगजीन और पिस्तौल के 4 राउंड बरामद हुए।
विज्ञापन
युवक की शिनाख्त पट्टन के रहने वाले मायसर मजीद मलिक के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान हुई निशानदेही के चलते शेरपुरा इलाके में एक सेब के बगीचे से 1 एके-47 राइफल, 2 एके मैगजीन और 60 एके राउंड भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा उससे आगे की पूछ ताछ जारी है।
विज्ञापन
Jammu & Kashmir: Security forces arrested one Over Ground Worker in Baramulla's Pattan, weapons recovered pic.twitter.com/wynKF1aqoI
— ANI (@ANI) January 3, 2018
Trending Videos
युवक को आतंकियों ने मारी गोली
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और पुलिस आतंकियों की तलाश में इलाके में सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम अज्ञात आतंकियों ने हंदवाड़ा के रहने वाले आरिफ अहमद सोफी को उस समय गोली मार दी, जब वह किसी रिश्तेदार के घर से अपने घर लौट रहा था।
उन्होंने बताया कि खून में लथपथ आरिफ को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने पुलिस के मुखबिर होने के शक में युवक की हत्या की है।
पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस के नार्थ रेंज के डीआईजी वीके बिरदी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों ने आरिफ पर गोलियों से वार किया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

Jammu & Kashmir: Terrorists fired upon one person named Arif Sofi in Baramulla's Sopore; More details awaited
— ANI (@ANI) January 3, 2018