{"_id":"5a4bc8854f1c1b96368b815f","slug":"pulwama-crpf-camp-attack-in-lethpora-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरः पुलवामा में मारे गए आतंकियों के हथियारों पर पाए गए भारत विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरः पुलवामा में मारे गए आतंकियों के हथियारों पर पाए गए भारत विरोधी नारे
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपुरा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में मारे गए तीन जैश के आतंकियों के हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए। बरामद हथियारों पर भारत विरोधी नारे पाए गए। हालांकि इस पर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में मारे गए तीन जैश के आतंकियों के पास से 3 एके-47, 12 एके मैगजीन, 1 यूबीजीएल, 5 यूबीजीएल ग्रेनेड और कई राउंड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के पास से बरामद हुए यूबीजीएल पर इंडिया तेरी मौत आई, जैश आई, जबकि बैग पर अफजल गुरु, तल्हा रशीद और नूर त्राली का इंतकाम जैसे नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मारे गए तीन आतंकियों में से दो स्थानीय जबकि एक विदेशी आतंकी शामिल था। पुलवामा फिदायीन हमले में एक नाबालिग हमलावर भी शामिल था जो कि मात्र 16 वर्ष का था।
दूसरे दिन भी बंद पुलवामा
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपुरा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर पर हुए फिदायीन हमले में मारे गए आतंकियों की मौत को लेकर लगातार दूसरे दिन भी जिले में बंद रहा। सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि बंद रहे और सड़कों पर ट्रैफिक भी न के बराबर थी।
रविवार तड़के हुए फिदायीन हमले के बाद करीब 36 घंटे तक मुठभेड़ जारी रही। जिसमें 3 आतंकी मार गिराए गए, जिनमें दो स्थानीय और एक विदेशी था। इस हमले के दौरान 5 सीआरपीएफ के जवान भी शहीद हुए।
रविवार तड़के हुए फिदायीन हमले के बाद करीब 36 घंटे तक मुठभेड़ जारी रही। जिसमें 3 आतंकी मार गिराए गए, जिनमें दो स्थानीय और एक विदेशी था। इस हमले के दौरान 5 सीआरपीएफ के जवान भी शहीद हुए।