फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more mother appeal to her son to come back home

जम्मू-कश्मीरः एक और मां ने अपने बेटे से की लौट आने की भावुक अपील, जानें पूरा मामला

Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Thu, 14 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
one more mother appeal to her son to come back home
- फोटो : DEMO PHOTO

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के लापता एक युवक की मां ने उससे घर लौटने की अपील की है। पिछले करीब दो हफ्तों से वह लापता है। पुलिस के अनुसार लापता युवक हाल ही में आतंकी बन चुका है।

विज्ञापन


श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी में वीरवार को बारामुला के ओल्ड टाउन से एक परिवार के चार से पांच सदस्य पहुंचे और अपने लापता लड़के की वापसी को लेकर पुलिस से ढूंढने की गुहार लगाई। नासिर अमीन दर्जी नामक युवक की मां मसूदा बानो ने कहा कि उसका बेटा दो दिसंबर को घर से श्रीनगर तारीख पर गया था और तब से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


मैं उनसे (आतंकियों) अपील करती हूं कि अगर मेरा बेटा उनके पास है तो उसे छोड़ दें। उसका न कोई आगे है और न पीछे है। वही कमाने वाला था, एक बेटी है बस। वह पेशे से पेंटर था और अपील करती हूं कि वह वापस आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बारामुला जिले के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने बताया कि इस युवक की सोशल मीडिया पर हथियार लेकर एक फोटो वायरल हुई थी जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हुआ है।


हमने परिवार को आश्वासन दिलाया है कि अगर वह वापस लौटता है तो उसके खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। पुलिस की हमेशा यही कोशिश रहती है कि भटके हुए युवा अपने परिवार के साथ जुड़कर सामान्य जीवन जी सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed