फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist attack in Rajouri terrorists firing on four civilians

Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग, राजोरी में चार हिंदुओं की हत्या, आज बंद का आह्वान

Mon, 02 Jan 2023 06:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजौरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजौरी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Jan 2023 06:12 AM IST
सार

जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल हैं। 

विज्ञापन
Terrorist attack in Rajouri terrorists firing on four civilians
घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए नकाबपोश दो आतंकियों ने नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले के डांगरी गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर चार हिंदुओं की हत्या कर दी। छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर जम्मू जीएमसी में भर्ती किया गया है। लश्कर-ए-ताइबा के जुड़े संगठन टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान दीपक कुमार (23), पूर्व सैनिक सतीश कुमार (45), शिवपाल उर्फ आशीश कुमार (32) और प्रीतम लाल (56) के रूप में हुई है। ये सभी डांगरी के रहने वाले और आपस में रिश्तेदार हैं। डांगरी राजोरी से करीब आठ किलोमीटर दूर है। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा, अपर डांगरी गांव में दो हथियारबंद लोगों ने नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। तीन घरों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई जो एक दूसरे से 50 मीटर दूर हैं।
विज्ञापन


चश्मदीदों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 7 बजे आतंकी सबसे पहले एक घर में घुसे और सदस्यों के आधार कार्ड देखने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद आतंकी एक-एक कर आसपास के दो अन्य घरों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें राजोरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद ने कहा, तीन लोगों को आते ही मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को कई गोलियां लगी हैं। बाद में एक और घायल ने दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि तीन को जम्मू शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने पहन रखे थे मास्क :

हमले में मारे गए सतीश कुमार के भाई संजय कुमार ने बताया कि दो नकाबपोश आतंकियों ने मुंह पर लाल रंग का मास्क पहन रखा था। सबसे पहले उन्होंने आधार कार्ड देखे। पहचान होने के बाद उन्होंने पहले एक घर को निशाना बनाया और फिर आसपास के दो और घरों की तरफ अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए भाग गए।


 

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने बताया कि गांव के बीचोबीच आतंकियों ने लोगों की पहचान कर हमला किया। स्थानीय लोग ही घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया। उन्होंने कहा कि खतरे की आशंका पहले से ही थी और जिले के कुछ इलाकों में तलाशी भी ली गई थी।

राजोरी अस्पताल में लोगों ने किया प्रदर्शन : आज बंद का आह्वान

घटना के विरोध में राजोरी अस्पताल में लोगों ने प्रदर्शन किया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार खतरे के बाद भी जिला प्रशासन ने विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के सदस्यों के हथियार वापस ले लिए हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अतिरिक्त जिलाधिकारी का घेराव किया। वे जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। घटना के विरोध में सोमवार को राजोरी बंद का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed