{"_id":"692aace3ddbb4775390e54a2","slug":"strong-protest-by-sangharsh-samiti-at-indira-chowk-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS Controversy: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश विवाद पर समिति का विरोध प्रदर्शन, श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS Controversy: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश विवाद पर समिति का विरोध प्रदर्शन, श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी
Sat, 29 Nov 2025 01:51 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:51 PM IST
सार
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट आवंटन और श्राइन बोर्ड के फैसलों के खिलाफ रघुनाथ मंदिर से इंदिरा चौक तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इंदिरा चौक पर संघर्ष समिति का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को इंदिरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। रघुनाथ मंदिर से शुरू हुई रैली सिटी चौक और शालामर चौक होते हुए इंदिरा चौक पहुंची।
विज्ञापन
समिति के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया के फैसले का विरोध किया और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वह भविष्य में और उग्र प्रदर्शन करेंगे।