फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Station master's presence of mind averts train accident

Jammu News: स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से रेल हादसा बचा

विज्ञापन
Station master's presence of mind averts train accident
माल गाड़ी को हादसे से बचाया
जम्मू। उत्तर रेलवे में जम्मू मंडल के भंगाला स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर विजय कुमार की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने एक एनएमजी मालगाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया। मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार ने स्टेशन मास्टर की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

इस घटना के विवरण के अनुसार भंगाला स्टेशन के स्टेशन मास्टर विजय कुमार गत दस अक्तूबर की रात ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने तड़के 3.25 बजे एनएमजी मालगाड़ी के खाली रैक को भंगाला स्टेशन से गुजरते देखा। मालगाड़ी के इंजन से 15वें डिब्बे के पहिए से धुआं और चिंगारी निकल रही थी। इस पर स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर को रेड सिग्नल दिखाया। इस दौरान मालगाड़ी को भंगाला और मुकेरियां के बीच रोक दिया गया। एलसी गेट नंबर 120 पर तैनात गेटमैन की सहायता से डिब्बे को चेक करवाया और तकनीकी समस्या को दूर कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed