फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Chief Secretary, Atal Dullu, Attend Programme

उद्योग विभाग के सिंगल विंडो पोर्टल को पूरी तरह फेसलेस बनाएं : डुल्लू

विज्ञापन
Srinagar, Chief Secretary, Atal Dullu, Attend Programme
मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की। संवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सिंगल विंडो पोर्टल के कामकाज और प्रगति की समीक्षा करते हुए पोर्टल को पूरी तरह से फेसलेस और सुगम बनाने को कहा।
उन्होंने कहा कि इससे आवेदक किसी भी सरकारी कार्यालय में जाए बिना सभी परमिशन और एनओसी प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने एनआईसी को मौजूदा कमियों को दूर करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा।
विज्ञापन

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 31 अक्तूबर की समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि उनका कार्यालय जमीनी स्तर पर सिस्टम की प्रभावशीलता की स्वतंत्र रूप से जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग एवं वाणिज्य के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 21 विभागों की 185 सेवाएं पहले ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई हैं। इस प्लेटफॉर्म को डिजीलॉकर, ई-अबकारी, ऑटो-अपील, ई-उन्नत, उमंग और एनजीडीआरएस से जोड़ा गया है। आईटी सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने बताया कि पोर्टल को सफलतापूर्वक राज्य डेटा सेंटर (एसडीसी) में स्थानांतरित कर दिया गया है। सुरक्षा ऑडिट होने के बाद इसे जल्द ही पूरी तरह से कार्य करने के लिए और लाइव कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इससे सभी विभागों में सेवाओं की डिलीवरी के लिए एक कुशल, भ्रष्टाचार मुक्त और प्रौद्योगिकी आधारित तंत्र स्थापित होगा। बैठक में जेकेईजीए के प्रबंध निदेशक, एनआईसी के अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed