फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   SOG and police conducted a search operation in the hilly areas of Sumb.

Jammu News: सुम्ब के पहाड़ी क्षेत्रों में एसओजी और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
SOG and police conducted a search operation in the hilly areas of Sumb.
सांबा। उधमपुर व कठुआ के पहाडी क्षेत्रों में आतंकी गतिबिधियों के चलते जिले के सुंब के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।
विज्ञापन


अभियान के दौरान जवानों ने जंगलों और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार गश्त की। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में एहतियात के तौर पर समय-समय पर ऐसे सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed