फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security

राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा कड़ी, पुराना शहर किले में तब्दील

विज्ञापन
security
जम्मू। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीरवार को जम्मू पहुंचेंगे। उनके दौरे से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है। पुलिस सहित सुरक्षाबलों ने बुधवार को संघन तलाशी अभियान चला कर व्यवस्था को पुख्ता किया है। उच्च अधिकारियों ने भी बाजारों और प्रमुख स्थलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है। पुराना शहर में किले में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति आईआईएम के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति राजभवन में रुकेंगे, जिसके चलते क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुराने शहर को किले में तब्दील किया गया है। शहर में गहन तलाशी अभियान चला कर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया है। जगह-जगह नाके लगा कर वाहनों और हर आनेजाने वाले की तलाशी ली गई। शहर भर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

एसपी कुलवीर हांडा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं। पुराने शहर में संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों के बाहर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। खुफिया विंग भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
एसएसपी यातायात कौशल शर्मा का कहना है कि दौरे के समय कर्मियों का विशेष दल रूट क्लीयरेंस के लिए मौजूद रहेगा, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न हो। पुराने शहर में अकसर जाम की स्थिति से निपटना पड़ता है। लिहाजा यातायात कर्मियों को अलर्ट किया गया है। सतवारी से लेकर पंजतीर्थी तक यातायात कर्मी सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed