फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

पहले पूर्ण राज्य के दर्जे पर बात करे भाजपा, फिर पंचायत चुनाव : नेकां

विज्ञापन
political news
नेशनल कॉन्फ्रेंस मुख्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचा रामबन का प्रतिनि​धि मंडल। स्रोत, नेकां - फोटो : samvad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय सचिव शेख बशीर ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार को पहले पूर्ण राज्य के दर्जे पर बात करनी चाहिए। इसके बाद पंचायत चुनाव कराने के बारे में सोचा जाए। जब तक पूर्ण राज्य नहीं मिल जाएगा, प्रदेश के विकास कार्याें को रफ्तार नहीं मिलेगी। रामबन से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को पार्टी के प्रांतीय कार्यालय जम्मू में बैठक की। नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद भाजपा ने लंबे समय तक चुनाव नहीं करवाए थे। उन्होंने कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो वादे प्रदेश के लोगों से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। लोगों ने नेकां को पांच साल तक के लिए बहुमत दिया है। प्रदेश सरकार आगामी तीन साल के कार्यकाल में अपने सभी वादे पूरे करेगी। अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद प्रदेश में सबकुछ तहस-नहस कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे सब दोबारा पटरी पर लौट रहा है। इस मौके पर पूर्व डीडीसी सदस्य शमीम अख्तर भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed