{"_id":"5ef50e3a8ebc3e42ad368553","slug":"search-jammu-news-jmu2129507187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरबनी में दिखे 5 संदिग्ध, चला तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरबनी में दिखे 5 संदिग्ध, चला तलाशी अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी के सीमावर्ती क्षेत्र के गंाव ठिचका में रात को कुछ संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पर पुलिस तथा सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। शाम चार बजे तक चले अभियान में कुछ नहीं मिला तो स्थगित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गंाव ठिचका में एक बिहारी मिस्त्री दलीप कुमार रात को अपने कमरे में खाना बना रहा था। तभी एक आदमी आया और उससे खाना मांगा। साथ ही चार और साथियों के लिए तैयार करके देने को कहा। मिस्त्री ने जो खाना तैयार था, वह दे दिया। सुबह उसने ये बात आसपास के लोगों को बताई तो सूचना पुलिस और सेना को दी गई। इसके बाद पुलिस और सेना ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। बिहारी मिस्त्री बाजाबाई ठिचका सड़क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य में काम करता है।
सुरक्षाबलों ने हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों को खंगाला
हीरानगर (कठुआ)। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर के सीमावर्ती इलाकों में वीरवार को पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हरिया चक, रठुआ और आसपास के जंगलों और नदी नालों को खंगाला। पुलिस अधिकारियों ने इसे रूटीन सर्च ऑपरेशन बताया है। 20 जून को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रठुआ गांव में बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान से हथियार लेकर आए एक ड्रोन को मार गिराया था। यह हथियार पाकिस्तान की ओर से किन लोगों के लिए भेजे गए थे उनकी तलाश सुरक्षाबलों ने उसी दिन से शुरू कर दी। संदिग्धों को तलाशने के लिए रोजाना तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।