फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, education, reward

Jammu News: रूपांक के शब्दों झलका बदलता जम्मू-कश्मीर, अब जम्मू में बनाएंगे इतिहास

Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
samba, education, reward
विलय दिवस पर हुई जिला स्तरयी निबंध लेखन, चित्रकला, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के विजेता सम्मानित
विज्ञापन

चित्रकला में विजयपुर काॅलेज की काव्या ने जमाई धाक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय दिवस पर बदलते जम्मू-कश्मीर और प्रगतिशील जम्मू विषय पर जिला स्तरीय पेंटिंग, निबंध लेखन, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतियोगिताओं आयोजन हुआ था। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में सांबा जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। शनिवार को उक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। निबंध लेखन में डिग्री कॉलेज विजयपुर के रूपांक आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया है।
उक्त सभी प्रतियोगिताओं पहले स्थान पर रहे छात्रों ने जम्मू में होने वाली अगले स्तर की परीक्षा के लिए टिकट करवाया है। समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया है। निबंध लेखन में सीमा देवी डिग्री कॉलेज सांबा ने दूसरा और रिया देवी डिग्री कॉलेज घगवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार चित्रकला में डिग्री कॉलेज की काव्या चाढ़क ने पहला, डिग्री कॉलेज सांबा की सलोनी संब्याल ने दूसरा और रामगढ़ कॉलेज की अलीशा ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है। फोटोग्राफी में डिग्री कॉलेज पुरमंडल के विकास शर्मा ने पहला, डिग्री कॉलेज विजयपुर के केशव मेहरा ने दूसरा और डिग्री कॉलेज सांबा के विनीत शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला है। वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज रामगढ़ के मोहित सिंह पहले, डिग्री कॉलेज सांबा के वरुण सिंह दूसरे और डिग्री कॉलेज विजयुपर के हारून मलिक तीसरे स्थान पर रहे। सम्मान समारोह का संचालन डॉ. मंजुल्ला गुप्ता ने किया और समन्वय आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. जोगिंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 अक्तूबर को होगी डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिता
जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर नोडल कॉलेज जम्मू की ओर से डिवीजन स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें उक्त प्रतियोगिताओं के प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed