फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, degree college

Jammu News: गुरु के आदर्श अपनाने का दिया संदेश

Sun, 30 Nov 2025 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 30 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
rspura news, degree college
आरएससापुरा डिग्री कॉलेज आरएस पुरा के पंजाबी विभाग के श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहाद
आरएस पुरा। सरकारी डिग्री कॉलेज आरएस पुरा के पंजाबी विभाग ने गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं वर्षगांठ को समर्पित भव्य संगोष्ठी एवं इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. प्रीतपाल कौर के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर के जीवन, उपदेशों और मानवता की रक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्ण स्मरण कराना था। इस अवसर पर श्रम आयुक्त जेके-यूटी चरनदीप सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह विशेष अतिथि रहे।
विज्ञापन


संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सरदार हरमीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब का जीवन न केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है बल्कि धर्म और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्रम आयुक्त (जेके-यूटी) चरनदीप सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की शहादत भारतीय इतिहास की वह घटना है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और समानता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद एसडीपीओ गुरमीत सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन साहस, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने की मिसाल है। युवा पीढ़ी को उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ और संगोष्ठी प्रतियोगिता करवाई
इस दौरान इंटर कॉलेज कविता पाठ और संगोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आठ कॉलेजों ने हिस्सा लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता में जीजीएम साइंस कॉलेज के करनवीर सिंह ने प्रथम, जीडीसी रामगढ़ के अंकित कुमार ने द्वितीय और जीजीएम साइंस कॉलेज के आफताब अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। संगोष्ठी प्रतियोगिता में प्रभजोत कौर गांधी नगर ने प्रथम, नवजोत सिंह जीडीसी बिशनाह ने द्वितीय और जसलीन कौर, जीडीसी आरएस पुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed