{"_id":"6511da6ab614c896e300fd84","slug":"road-problem-in-akhnoor-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-209611-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: फंड में देरी व राजस्व विभाग की अंधेरी में टूट रही पलांवाला-ज्यौड़ियां सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: फंड में देरी व राजस्व विभाग की अंधेरी में टूट रही पलांवाला-ज्यौड़ियां सड़क
विज्ञापन
लोग सांसद जुगल किशोर शर्मा से भी लगा चुके सड़क की मरम्मत की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पलांवाला से ज्यौड़ियां तक की मुख्य सड़क की हालत जर्जर है। ग्रेफ विभाग के अधीन इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिर भी इस सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही। लोग क्षेत्र के सांसद जुगल किशोर शर्मा से इस सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
सोमवार को डीडीसी उपाध्यक्ष जिला जम्मू सूरज सिंह भाऊ ने एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर से मुलाकात कर इस सड़क के बारे में बातचीत की। डीडीसी उपाध्यक्ष ने एसडीएम से कहा कि सड़क की हालत बहुत बुरी है। लोग सड़क परेशान हैंं। एसडीएम ने उसी समय ग्रेफ विभाग के कमांडिंग अफसर से फोन पर बात की। ग्रेफ के अधिकारी ने एसडीएम को बताया कि सड़क को डबल लेन किया जाएगा। केंद्र की ओर से फंड आने में देरी हो रही है। इसके अलावा राजस्व विभाग सड़क के किनारों की निशानदेही नहीं कर रहा। एसडीएम ने बताया कि निशानदेही की कोई समस्या नहीं है। हमने क्षेत्र के सभी नायब तहसीलदारों को बता दिया है कि जब भी ग्रेफ के लोग निशानदेही की एनओसी के लिए आएं तो उन्हें प्राथमिकता दी जाए।