फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Record rise in the temperature of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पारे में रिकॉर्ड उछाल, फरवरी में ही छूटे पसीने

Fri, 26 Feb 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Feb 2021 01:08 AM IST
सार

  • जम्मू में गर्मी ने 14 और श्रीनगर में 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
  • आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
Record rise in the temperature of Jammu and Kashmir
साल भर बाद सैलानियों के लिए खुला सोनमर्ग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पारे में रिकॉर्ड उछाल आया है। फरवरी में ही पसीने छूटने लगे हैं। जम्मू में गर्मी ने पिछले 14 और कश्मीर में 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जम्मू में तपिश के बीच वीरवार को दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार इससे पहले 21 फरवरी 2006 को जम्मू में दिन का तापमान 30.5 डिग्री और ऑलटाइम 22 फरवरी 1947 को 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह न्यूनतम तापमान पिछले 48 वर्षों में फ रवरी के महीने में सबसे ज़्यादा है। इससे पहले वर्ष 2004 में 27 फ रवरी को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री था। तपिश में तेजी से हुई बढ़ोतरी से पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने 26-27 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। जम्मू में वीरवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक सीधी धूप में पसीना टपक रहा था। तपिश में बढ़ोतरी से लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को बाहर निकल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन के तापमान में भारी उछाल आया है। यहां तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 27.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 20.8, बटोत में 19.2, भद्रवाह में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लेह और कारगिल में भी दिन के तापमान में उछाल आया है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 और कारगिल का माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग जैसे ठंडे इलाकों में भी दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।


सोनमर्ग-गुलमर्ग में हुई हल्की बर्फबारी
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसके अलावा गुलमर्ग और सोनमर्ग में हल्की बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि 27 फ रवरी को गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला और बनिहाल में आधा फु ट बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed