{"_id":"66f1ed938002a2e81c091954","slug":"reasi-tribute-maharaja-hari-singh-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115678-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रियासी में महाराजा हरि सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रियासी में महाराजा हरि सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
Tue, 24 Sep 2024 04:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला मुख्यालय में सोमवार को राजपूत सभा की तरफ से महाराजा हरि सिंह की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बस अड्डे पर लगी जनरल जोरावर सिंह की प्रतिमा के पास एक कार्यक्रम आयोजित कर उनकी फोटो पर फूल चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
वहीं, बैंक्वेट हॉल माड़ी में कार्यक्रम कर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से भी एक कार्यक्रम जोरावर सिंह प्रतिमा के पास हुआ।
मौके पर जनरल जोरावर सिंह की वंशज रिया कलहुरिया, ट्रस्ट के चेयरमैन देविंदर सिंह कलहुरिया, शाम पंडोह, गौरी शर्मा, सोनू पंडोह और करुण शर्मा मौजूद रहे। गीतानगर में भी एक कार्यक्रम कर महाराजा हरि सिंह को याद किया गया।