फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   quarantine

संक्रमितों के परिवार वालों को किया गया क्वारंटीन, लिए गए सैंपल

विज्ञापन
quarantine
सांबा। रामगढ़ व बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के सभी परिवार वालों को क्वारंटीन किया गया है। रामगढ़ के लोगों को घरों पर ही रखा गया गया है जबकि बाड़ी ब्राह्मणा के लोगों को प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। वीरवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के सैंपल भी लिए हैं। वहीं हॉट स्पॉट क्षेत्र में सख्त पाबंदियां जारी हैं।
विज्ञापन

रामगढ़ के कोटली गांव की कोरोना संक्रमित महिला के परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए हैं। उधर, जेरडा में एक ट्रक चालक के कोरोना संक्रमित आने के बाद उसके भी पूरे परिवार को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा चालक के संपर्क में आने वालों के सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से हॉट स्पॉट क्षेत्रों में सभी तरह की सख्त पाबंदियां जारी हैं। इन स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रखा गया है। क्षेत्र में तैनात नोडल अधिकारी भी समय-समय पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बाड़ी ब्राह्मणा के वार्ड 12 में जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, वह पंजाब से आकर अपने दोस्त के पास काला गेट के पांच नंबर उसके घर पर रुका था। अभी तक उस क्षेत्र से उसके दोस्त के परिवार समेत 21 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही वार्ड 13 से 6 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इन सभी को महावीर इंटरनेशनल स्कूल 17 माइल्स में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। इन लोगों के सैंपल भी ले लिए गए हैं। हॉट स्पॉट काला गेट के पांच नंबर और वार्ड 13 के स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर राजकुमार के अनुसार वार्ड 13 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निरंतर लोगों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही जो लोग संदिग्ध नजर आ रहे हैं, उन्हें भी क्वारंटीन किया जा रहा है और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। रामगढ़ के संक्रमितों के परिजनों को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लोगों को किया जा रहा जागरूक
थाना प्रभारी बाड़ी ब्राह्मणा रोहित गुप्ता के अनुसार काला गेट के पांच नंबर और वार्ड 13 के कोरोना संक्रमित लोगों के मोहल्लों को सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं होने दी जा रही है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed