फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

बांग्लादेश में घटनाओं को रोकने में सरकार करे हस्तक्षेप

विज्ञापन
protest
जम्मू। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड त्रिकुटा कांप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को रोकने के लिए भारत सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन

दल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि विशेष समुदाय वाले देशों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी हत्याएं करके उनकी संपत्तियों पर कब्जे किए जा रहे हैं। धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में ऐसे हालात बनाए गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार को जल्द ऐसे देशों पर दबाव बनाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन में पवन शर्मा, जतिन टाकिया, राजन गुप्ता, राहुल कुंडल और नीतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed