फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
protest
आतपातकाल के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
जम्मू। भाजपा नेताओं ने 1975 में कांग्रेस की ओर से देश में लगाए गए आपातकाल के विरोध में वीरवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर काला दिवस मनाकर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि आज ही के दिन 1975 में कांग्रेस का असली चेहरा देशवासियों के सामने आया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते उसे लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी बताया।
विज्ञापन

काले बिल्ले लगाकर पार्टी नेताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। रैना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए उन्होंने देश में आपातकाल लागू कर दिया। इससे लोगों के अधिकार छीन लिए गए और उन्हें जेलों में डाल दिया गया। उस समय विपक्ष के बड़े नेताओं में अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी तक को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव डीडीके मनेयाल, कार्यक्रम संयोजक अजय परगाल, कार्यालय सचिव तिलकराज गुप्ता, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप मल्होत्रा, कार्यकारी कमेटी के सदस्य नंद किशोर शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष अरुण देव सिंह जम्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed