फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   protest

महाराजा ने किया जम्मू-कश्मीर का विकास, अवकाश के लिए लगा देंगे आखिरी सांस

विज्ञापन
protest
अखनूर। जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग को लेकर विभिन्न सभा और संगठनों की तरफ से धरना-प्रदर्शन जारी है। सभी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के विकास में महाराजा हरि सिंह का अहम योगदान रहा है। इसलिए उनकी जयंती पर अवकाश के लिए हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे।
विज्ञापन

अखनूर में लोगों ने नए पुल के पास मुख्य सड़क पर सरपंच संजीव सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान मार्ग पर आवागमन बंद रहा। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी थे। सरपंच संजीव सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ विलय करने का साहसिक कदम उठाया था। शिक्षा, विकास कार्यों सहित अन्य क्षेत्रों में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल को चाहिए कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की घोषणा करें।
विज्ञापन

उधर, परगवाल में करणी सेना ने भी अवकाश की मांग पर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार में कुछ देर के लिए जाम भी लगाया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश की मांग को लेकर हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जसपाल सिंह, तरसेम सिंह, कुलवीर सिंह, पवन सिंह, दिलेर सिंह शुभम समेत कई युवा मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन 1
परगवाल में करनी सेना छुट्टी की मांग को लेकर प्रदशज़्न करते हुये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed