फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch encounter terrorist attack in Jammu and Kashmir coronavirus and vaccination

पांच बड़ी खबरें: पुंछ मुठभेड़ में दो जवान शहीद, कश्मीर में मस्जिदों से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील

Fri, 15 Oct 2021 04:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 04:34 PM IST
सार

पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों जवान उत्तराखंड के रहने वाले थे। आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े स्तर पर ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। उधर, कश्मीर घाटी में मस्जिदों से बहुसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा अल्पसंख्यकों को सुरक्षा का आश्वासन दिया जा रहा है। साथ ही उनसे घरों को न छोड़ने की अपील की जा रही है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
poonch encounter terrorist attack in Jammu and Kashmir coronavirus and vaccination
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के भाटादूड़ियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकियों को भागने का मौका न मिल सके। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार शाम से पुंछ जिले के मेंढर में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के दौरान भारी गोलीबारी हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी व राइफलमैन योगंबर सिंह ने अनुकरणीय साहस देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और रायफलमैन योगंबर सिंह जिला चमोली उत्तराखंड के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


2021 में अब तक 32 जवान शहीद: 137 आतंकी ढेर, जानिए जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले में 60 घंटे के भीतर आतंकियों द्वारा गुरुवार को सुरक्षाबलों पर दूसरा हमला किया गया। जिसमें दो जवान शहीद हुए हैं। इस इलाके में आतंकी पिछले 10 दिन से छिपकर बैठे हुए हैं। ये आतंकी एलओसी(नियंत्रण रेखा) से घुसपैठ करके आए थे और मुगल रोड से कश्मीर जाने की फिराक में हैं। जिस जगह आतंकी घेरे गए हैं, वह काफी घना जंगल है। यह क्षेत्र मुगल रोड रास्ते पर डेरा की गली से बफलियाज के बीच है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


कश्मीर घाटी: कभी गूंजे थे ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे, अब मस्जिदों में हो रही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात
कश्मीर घाटी में जिन मस्जिदों से 90 के दशक में ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे गूंजते थे, आज उन्हीं मस्जिदों से बहुसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा अल्पसंख्यकों को खासकर कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया जा रहा है। उनसे घरों को न छोड़ने की अपील की जा रही है। दरअसल कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (केपीएसएस) के अध्यक्ष संजय टिक्कू ने बहुसंख्यक समुदाय के धर्म गुरुओं को एक संदेश भेजा है, जिसमें मस्जिदों के आलिमों और मौलवियों से अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा का अहसास कराने की गुजारिश की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य विभाग का दावा- सौ फीसदी हो गया टीकाकरण, आंकड़ों पर डालिए एक नजर
स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी में औसत के आधार पर सौ फीसदी (पहली खुराक) कोविड टीकाकरण के लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है। इसमें कोविड से बचाव के लिए 12692712 लोगों को खुराक दी गई। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों में किश्तवाड़ में 81.85 फीसदी, उधमपुर में 95.18 फीसदी और कुपवाड़ा में 93.86 फीसदी टीकाकरण को दर्शाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा: अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर बनेगा सरप्लस बिजली वाला प्रदेश
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने गुरुवार को जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में पनबिजली परियोजनाओं का दौरा कर उत्पादन और नए प्रोजेक्ट के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर सरप्लस बिजली वाला प्रदेश बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला का राष्ट्रप्रेम: कहा- कश्मीर भारत का अंग, पढ़ें वो वाकया जब उनको दिखाए गए जूते, फिर 'सिरफिरों' को दिया था ये जवाब    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed