जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य विभाग का दावा- सौ फीसदी हो गया टीकाकरण, आंकड़ों पर डालिए एक नजर
प्रदेश में गुरुवार को 82229 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 34272 और दूसरी खुराक में 47957 लोगों का टीकाकरण किया गया। प्रदेश में सौ फीसदी टीकाकरण पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जश्न मनाने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा कर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित आबादी में औसत के आधार पर सौ फीसदी (पहली खुराक) कोविड टीकाकरण के लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है। इसमें कोविड से बचाव के लिए 12692712 लोगों को खुराक दी गई। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों में किश्तवाड़ में 81.85 फीसदी, उधमपुर में 95.18 फीसदी और कुपवाड़ा में 93.86 फीसदी टीकाकरण को दर्शाया गया है।
प्रदेश में गुरुवार को 82229 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिसमें पहली खुराक में 34272 और दूसरी खुराक में 47957 लोगों का टीकाकरण किया गया। प्रदेश में सौ फीसदी टीकाकरण पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जश्न मनाने के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा कर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए गए।
यह भी पढ़ें- कश्मीर घाटी: कभी गूंजे थे ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे, अब मस्जिदों में हो रही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात
जम्मू कश्मीर में दूसरी खुराक में अनुमानित आबादी पर 45 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है और अगले तीन माह में पूरी तरह से सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ 2 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला का राष्ट्रप्रेम: कहा- कश्मीर भारत का अंग, पढ़ें वो वाकया जब उनको दिखाए गए जूते, फिर 'सिरफिरों' को दिया था ये जवाब
बताया जाता है कि इस वर्ग में अनुमानित आबादी पर 32 फीसदी बच्चे और किशोर हैं। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम-उर-रहमान का कहना है कि टीकाकरण चिकित्सा टीम के प्रयासों से सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल किया गया है। लोगों से भी अपील है कि जिनकी दूसरी खुराक बची है वे निर्धारित समय पर लें, ताकि कोविड की तीसरी लहर से समाज को बचाया जा सके।
प्रदेश में नए 93 संक्रमित मामले, अब तक 4426 लोगों की मौत
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को 93 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से 47 मामले हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से लगातार सौ से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं। बारामुला में 12 और डोडा में 10 मामले मिले। जिला रियासी में 5 और जम्मू में 6 संक्रमित मिले। जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम, गांदरबल और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में सक्रिय मामलों में गिरावट आई है। वर्तमान में 935 ही सक्रिय मामले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 724 मामले हैं। पिछली दो लहरों के दौरान अब तक कोविड से जम्मू-कश्मीर में 4426 लोगों की मौत हो चुकी है।