{"_id":"68489c37858c44e58f053143","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jam1003-634169-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस कश्मीर में शुरू करेगी हमारी रियासत, हमारा हक सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस कश्मीर में शुरू करेगी हमारी रियासत, हमारा हक सम्मेलन
विज्ञापन
-कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने ली तीन लोकसभा सीटों के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक
-ब्लॉक अध्यक्षों से अलग-अलग बैठक कर लिया फील्ड का फीडबैक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस जल्द ही हमारी रियासत, हमारा हक के नारे से जिलास्तर पर सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए कांग्रेस की मांग को दोहराया जाएगा। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कही है। कर्रा ने मंगलवार को कश्मीर संभाग की तीन लोकसभा सीटों के ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में सम्मेलन का पहला हिस्सा पहले ही पूरा किया जा चुका है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों से अलग-अलग बैठक कर उनका फीडबैक भी लिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर होने वाले आयोजनों के लिए कमर कसने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र सरकार को भी कड़ा संदेश जाएगा कि जम्मू-कश्मीर के वास्तिक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के फैसले में लगातार देरी हो रही है। केंद्र सरकार को इस बारे में अपनी स्थिति जल्द स्पष्ट करनी होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दोहरे नियंत्रण से अराजकता को बढ़ावा मिल रहा है। केंद्र सरकार लोगों से किए वादे से भागने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।