फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

डीडीसी के बाद डीजीपीसी के चुनाव की संभावना

विज्ञापन
political
जम्मू। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों (डीजीपीसी) के चुनाव जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के बाद होने की संभावना है। डीडीसी चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच डीजीपीसी के चुनाव करवाने संभव नहीं हैं। वर्तमान में जिला स्तर पर चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची तैयार हो रही है। सरकार ने डीजीसीपी के चुनाव को लेकर जम्मू और श्रीनगर मंडलायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों का कार्यकाल 12 जुलाई को समाप्त हो गया था, लेकिन सरकार ने कार्यकाल को तीन महीने तक बढ़ाया था। इसके बाद 12 अक्तूबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना के तहत 17 अक्तूबर को मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट जारी किया था और नौ नवंबर तक मतदाता सूची को पूरा किया जाना था। डीसीसी चुनाव की घोषण के कारण डीपीसी के चुनाव में देरी हो सकती है। वहीं सर्दी का मौसम शुरू होने से चुनाव में अलगे वर्ष तक भी टल सकता है। डीपीसी का चुनाव गुरुद्वारा एक्ट 1973 के तहत आयोजित किए जाएंगे। जिला कमेटियों के चुनाव होने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड का चुनाव होंगा। सिख समुदाय के लोग सरकार से गुरुद्वारा एक्ट 1973 में संसोधन करने के बाद चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि डीसीसी चुनाव को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। डीजीपीसी चुनाव को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। अभी अंतिम मतदाता सूची तैयार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed