फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day: योग ने खोले रोजगार के रास्ते, ये ज्ञान ही नहीं, विज्ञान भी -पढ़ें श्रीनगर से PM Modi का खास संदेश

Fri, 21 Jun 2024 10:28 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 21 Jun 2024 10:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग आज लोगों के सामने आने वाली कई समस्याओं का समाधान प्रदान करता है। योग केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि विज्ञान भी है। सूचना क्रांति के इस युग में सूचना स्रोतों की बाढ़ आ गई है और मानव मन के लिए एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना एक चुनौती है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi srinagar yoga days gives yoga economy message
श्रीनगर में पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीनगर में योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग से रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। लोग अब फिटनेस के लिए निजी योग प्रशिक्षकों को नियुक्त कर रहे हैं और कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए मन और शरीर (फिटनेस) कार्यक्रमों में योग को शामिल कर रही हैं। इसने आजीविका के नए रास्ते खोले हैं।



योग केवल ज्ञान ही नहीं, विज्ञान भी

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग आज लोगों के सामने आने वाली कई समस्याओं का समाधान प्रदान करता है। योग केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि विज्ञान भी है। सूचना क्रांति के इस युग में सूचना स्रोतों की बाढ़ आ गई है और मानव मन के लिए एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना एक चुनौती है। इसका समाधान भी योग में है क्योंकि यह मन को केंद्रित करने में मदद करता है।

PM Narendra Modi srinagar yoga days gives yoga economy message
श्रीनगर में पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

सेना से लेकर खेल जगत तक का योग बना हिस्सा, अंतरिक्ष में हो रहा योग

उन्होंने कहा कि इसलिए सेना से लेकर खेल जगत तक योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष परियोजनाओं पर काम करने वाले लोगों को भी योग का प्रशिक्षण दिया जाता है क्योंकि इससे उत्पादकता के साथ-साथ सहनशीलता भी बढ़ती है।

जम्मू कश्मीर में योग हो रहा लोकप्रिय

उन्होंने कहा कि कई जेलों में कैदियों को भी योग सिखाया जाता है ताकि वे सकारात्मक सोच सकें। पीएम मोदी ने इस बात पर संतोष जताया कि जम्मू-कश्मीर के लोग भी योग को अपना रहे हैं जिससे केंद्र शासित प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, "मैं कल से देख रहा हूं कि श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों में योग लोकप्रिय हो रहा है। यह बड़ी बात है कि 50,000 से 60,000 लोग योग से जुड़े हैं। इससे यहां अधिक पर्यटक आएंगे।'

इस वर्ष की थीम, 'स्वयं और समाज के लिए योग' है। यह थीम व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक सद्भाव दोनों को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है। 2015 से प्रधान मंत्री ने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कर्तव्य पथ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का नेतृत्व किया है।

PM Narendra Modi srinagar yoga days gives yoga economy message
श्रीनगर में पीएम मोदी - फोटो : एजेंसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi srinagar yoga days gives yoga economy message
पीएम मोदी श्रीनगर में योग करते हुए - फोटो : एजेंसी
पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed