फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plantation

जेडीए बरसात में शहर में लगाएगा 20 हजार पौधे

विज्ञापन
plantation
जम्मू। शहर को हराभरा रखने के लिए जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) और शहरी वानिकी विभाग की ओर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मौजूदा बरसात सीजन में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पहले दिन शहर की त्रिकुटा नगर स्थित जेडीए पार्क में 500 पौधे लगाए गए। इसमें बोगन विलिया, सुखचैन, नीम आंवला, अर्जुन, चिनार, गुलमोहर, रात की रानी, थेवेटिया, पंचतारा, चाइना रोज आदि विभिन्न प्रजातियों के औषधीय व सजावटी पौधे शामिल हैं।
विज्ञापन

जेडीए के उप चेयरमैन पंकज मगोत्रा ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उनके साथ डीएफओ सुनील सिंह भी मौजूद रहे। उप चेयरमैन ने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है कि वह अपने जन्मदिन या अपने परिवार में किसी नए सदस्य के जुड़ने पर एक पौधा लगाएं और उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लें। पौधा लगाकर हम न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पृथ्वी पर अपनी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को सुनिश्चित कर रहे हैं। लिहाजा हर किसी को पौधा लगाना चाहिए। कहा कि जम्मू को हराभरा रखने के लिए अगले कुछ समय में इस मानसून सीजन में 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed