फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   petrol rate increase in jammu

शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर

विज्ञापन
petrol rate increase in jammu
जम्मू। जम्मू। पेट्रोल और डीजल की कीमतें शहर में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई है। सुबह वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों में 90 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल भरवाना पड़ा। ये दाम अब तक हो चुकी बढ़ोतरी में सबसे ज्यादा है। वाहन चालकों का तर्क है कि यूं ही कीमतें बढ़ती रहीं तो पेट्रोल 100 रुपये के आसपास पहुंच जाएगा। ज्यादा दाम बढ़ने पर वाहन चलाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

बढ़ोतरी का क्रम 11 फरवरी से शुरू हुआ। इस दिन पेट्रोल के दाम 88 रुपये के आसपास पहुंचे थे। 14 फरवरी तक दामों में तीस पैसे का इजाफा हुआ। अब पेट्रोल का दाम 90 रुपये 06 पैसे पहुंच गया है। डीजल भी 81 रुपये 36 पैसे हो गया है। ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो माल वाहक और सवारी वाहनों के किराये में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों से उलझ रहे हैं वाहन चालक
तीन दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम एक रुपये तक बढ़े हैं। इसमें बढ़ोतरी तीस पैसे से 40 पैसे हुई है। बढ़ रहे दामों के कारण वाहन चालकों का पंप आपरेटरों से विवाद भी हो रहा है। बीसी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप आपरेटर सुनील ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की दरों में इजाफा हर रोज हो रहा है। वाहन चालक पुराने रेट पर तेल भरवाने को कह रहे हैं। मीटर रीडिंग में कम तेल शो होने पर विवाद हो रहा है। मशक्कत से समझाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दाम बढ़े तो कैसे चलाएंगे वाहन
वाहन चालक मनोज कुमार निवासी पलौड़ा ने बताया कि ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो वाहन चलाना बंद करना पड़ेगा। इसी तरह बसों और माल वाहनों के किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। लोगों के लिए भी सफर महंगा हो जाएगा। शौकत अली निवासी बठिंडी ने बताया कि तेल भरवाने आए, मगर दामों में बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह पहले दाम तीन रुपये तक कम थे। अब बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। अर्जुन सिंह निवासी ज्यूल ने बताया कि अब तो हद ही हो गई है। दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वाहन चलाना काफी महंगा साबित हो रहा है। घरों से वाहन सोच समझ कर ही निकालने पड़ रहे हैं।

गाड़ी के साथ बोतलों में भी भरवा रहे तेल
दोपहिया वाहन चालक गाड़ी के साथ बोतलों में तेल भरवा रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि रोज दाम बढ़ रहे हैं। इमरजेंसी के लिए भरवाया तेल बाद में काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed