फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PDP will go to Supreme Court against Waqf law: Mehbooba Mufti

वक्फ कानून के खिलाफ पीडीपी जाएगी सुप्रीम कोर्ट : महबूबा मुफ्ती

विज्ञापन
PDP will go to Supreme Court against Waqf law: Mehbooba Mufti
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबाेधित करते हुए कहा कि एक-दो दिन में सुप्रीम कोर्ट के वकील के जरिए संशोधन को चुनौती देंगे।
उन्होंने कहा, मुझे बताएं कि इसे लाने से पहले मुसलमानों को क्यों नहीं साथ लिया गया। उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला ने इसका विरोध नहीं किया। कहा, पिछले तीन दिनों से विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी का ड्रामा चल रहा है। फिर ट्यूलिप गार्डन में जो हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

महबूबाके अनुसार, किरेन रिजिजू का स्वागत करके उमर और फारूक अब्दुल्ला ने देश के मुसलमानों को संदेश दिया है कि संसद में आपके साथ जो हुआ, यहां (जम्मू-कश्मीर में) सरकार उसके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में हंगामे की वजह थी। एलजी ने तीन बिल पास किए थे। इनमें डेलीवेजरों की स्थायी नियुक्ति, गरीबों को जमीन देने और तीसरा शराब पर प्रतिबंध। इनसे ध्यान हटाने के लिए विधानसभा में हंगामा हुआ। हंगामा इसलिए भी था ताकि नेशनल कांफ्रेंस नेतृत्व का ध्यान वक्फ कानून लाने वाले मंत्री किरेन रिजिजू का स्वागत करने वाले मामले से भटकाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed