{"_id":"650caf70a5e7f647480f054a","slug":"pdd-smart-meter-worried-peoples-jammu-news-c-10-jmu1037-206996-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोड चेक किए बिना लगा दिए स्मार्ट मीटर, तार टूटने पर लोग बांध रहे रस्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोड चेक किए बिना लगा दिए स्मार्ट मीटर, तार टूटने पर लोग बांध रहे रस्सियां
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकार की ओर से विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए परियोजनाएं चलाई जाती हैं। मगर शहर में ज्यादातर मोहल्ले ऐसे हैं, जहां बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। प्रमुख बाजारों में स्मार्ट मीटर तो लगवा दिए, लेकिन लोड काे चेक नहीं किया गया। इस कारण गर्म होकर तार टूट कर गिर जाते हैं। इन्हें आपस में टकराने से बचाने के लिए लोग रस्सी से बांधकर काम चला रहे हैं। हादसों का डर हमेशा बना रहता है।
बिजली निगम द्वारा शहर में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है। इसके बावजूद आपूर्ति जस की तस है। प्रमुख बाजारों में से एक कालीजनी और सराफा बाजार में तारों का मकड़जाल फैला है। ज्यादातर घरों और दुकानों में स्मार्ट मीटर लग गए हैं। इसके बाद भी सप्लाई में दिक्कतेंं आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगवा दिए, लेकिन लोड को जांचा तक नहीं गया। इस कारण तार टूटकर गिर जाते हैं। हालात यह है कि शिकायत करने के बाद भी कर्मचारी नहीं आते। ऐसी दशा में लोग खुद ही तार या फिर रस्सी बांधकर लाइन के तारों को अलग करते हैं। इससे हादसे की संभावना बनी रहती है।
शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं
कालीजनी के पवन देव कहते हैं कि निगम की कवायदों के बावजूद आपूर्ति सुधर नहीं रही। तारों का जाल फैलने से समस्याएं बढ़ गई हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। मनू जैन ने कहा कि बिना लोड चेक किए ही विभाग ने स्मार्ट मीटर लगवा दिए। अब लोड बढ़ने पर तार गिर रहे हैं। ऐसे में इन्हें रस्सी से बांधना पड़ रहा है। बाल किशन का कहना है कि कई बार तार एक-दूसरे से टकरा जाते हैं जिससे आग लगने का खतरा है। इस बारे में चीफ इंजीनियर संदीप सेठ का कहना है कि शहर में पुराने मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जरूरी जगहों पर तारों को बदला जा रहा है। जल्द व्यवस्था बेहतर हो जाएगी और लोगों को समस्याओं से निजात मिल जाएगी।