फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Part of the school building collapsed due to rain in Bajavain, a student died after being buried under it

Jammu News: बाजावाईं में बारिश से स्कूल के भवन का हिस्सा गिरा, दबकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
Part of the school building collapsed due to rain in Bajavain, a student died after being buried under it
मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर सीमांत क्षेत्र बाजावाईं में निजी स्कूल का एक हिस्सा वीरवार को बारिश के दौरान गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक छात्रा घायल हो गई। उसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जम्मू के जीएमसी रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्राइवेट इंटरनेशनल हायर सेकेंड्री स्कूल के भवन का एक हिस्सा दोपहर में लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच में गिरा। हादसे के समय बच्चे स्कूल के उस हिस्से में नहीं थे। केवल एक बच्ची शौचालय की ओर गई थी। इसी कारण वह चपेट में आ गई। जानकारी के बाद उसे इलाज के लिए सुंदरबनी के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जम्मू जीएमसी पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई। छात्रा के पिता संजय कुमार ड्राइवर का काम करते हैं। परिजनों ने मामले की सूचना सुंदरबनी पुलिस स्टेशन में दी है।
विज्ञापन

उधर स्कूल का एक हिस्सा गिरने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए। भारतीय सेना तथा अन्य सुरक्षा बल के जवान भी पहुंच गए और राहत बचाच में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed