{"_id":"692b50aed74df8d17e0d84cc","slug":"parmandal-news-handpump-samba-news-c-398-1-pmd1001-376-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल में खराब हैंडपंप को ठीक करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल में खराब हैंडपंप को ठीक करने की उठाई मांग
Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
खराब हैंड पंप का दृश्य स्रोत संवाद
- फोटो : mathura
पुरमंडल। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरमंडल ब्लॉक में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत की मांग की है। पुरमंडल ब्लॉक के गांवो में हैंडपंपों के खराब पड़े होने से ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ये हैंडपंप खराब हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार बड़ाक्षेत्र, मंडल, नगरोटा क्योली और दियोंन गांवों में लगाए गए हैंडपंप सालों से बंद पड़े हैं। इन हैंडपंपों से कई लोगों की पेयजल आवश्यकताएं पूरी होती थीं लेकिन अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है।
स्थानीय निवासी और पूर्व पंच सागर सिंह मगर सिंह, संदीप कुमार, ध्यान सिंह और हेम राज ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कई चक्कर लगाकर ये हैंडपंप लगवाए थे। परंतु अब इनके खराब होने के बाद किसी ने भी मरम्मत कराने की दिशा में कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि खराब पड़े हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए।